बेपटरी सफाई व्यवस्था से बढ़ी मुश्किलें
अंबेडकर नगर, मई 1 -- भीटी। मिझौड़ा चौराहे पर हैंडपंपों के आसपास व नाली में फैली गंदगी संक्रामक बीमारी का कारण बन सकती है। यहां से होकर गुजरने वाले राहगीर इन हैंपपंपों से पानी पीते हैं, जबकि आसपास के लोग भी इस हैंडपंप से पानी लेते हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार गंदगी को दूर कराने की सुध महसूस नहीं कर रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि साफ सफाई को लेकर जिम्मेदार जरा भी गंभीरता नहीं दिखाते हैं। जबकि संक्रामक बीमारियों को दूर करने के लिए संचारी रोग व दस्तक अभियान चलाया जाता है। गंदगी से डेंगू, मलेरिया व अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा फैल सकता है। यह भी पढ़ें- बेपटरी हुई सफाई की व्यवस्था, लोग परेशान बीडीओ भीटी ने बताया कि सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के निर्देश दिए जा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.