नई दिल्ली, जून 11 -- इंग्लैंड वर्सेस न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट केनिंग्टन ओवल, लंदन में 17 जून से खेला जाना है, मगर इस मैच से पहले इंग्लैंड के कैंप में बवाल मचा हुआ है। बेन स्टोक और गस एटकिंसन 'नाइट क्लब' घटना के बाद दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड ने अगले मैच के लिए जो रूट को टेस्ट कप्तान बनाया है। हालांकि पूर्व कप्तान माइकल वॉन इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले से सहमत नहीं है। उनका मानना है कि बेन स्टोक्स ने जरूर गलती की है, मगर उन्हें कप्तानी से नहीं हटाना चाहिए थे। बता दें, बेन स्टोक्स की अगुवाई में ही इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में हुए पहले टेस्ट में जीत दर्ज कर तीन मैच की इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी। यह भी पढ़ें- रोहित ODI में बनेंगे भारत के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, टूटेगा 37 साल पुराना रिकॉर्ड द टेलीग्राफ में लिखते हुए वॉन ने कहा...