नई दिल्ली, जून 22 -- नाइटक्लब कांड में फंसे इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन की टीम में फिर से एंट्री हो गई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 जून से ट्रेंट ब्रिज में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए दोनों को टीम में शामिल कर लिया गया है। बेन स्टोक्स सीधे कप्तान के तौर पर ही टीम में लौटने वाले हैं। इसकी पुष्टि खुद हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम ने की थी और इसके कुछ ही देर बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड यानी ईसीबी ने टीम की भी घोषणा कर दी थी। स्टोक्स और एटकिंसन को दूसरे टेस्ट से ड्रॉप कर दिया गया था, क्योंकि दोनों ने एक नाइटक्लब में बदतमीजी सिक्योरिटी के साथ की थी। इसके लिए बोर्ड ने जांच शुरू की थी और इसके नतीजे भी आ गए हैं। स्टोक्स और एटकिंसन को पाक साफ करार दिया गया है। यही कारण है कि दोनों को टीम में फिर ...