बिहारशरीफ, अप्रैल 23 -- पारिवारिक कलह को बताया जा रहा घटना का कारण बेन, निज संवाददाता। प्रखंड के एकसारा गांव में बुधवार की शाम महिला ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मृतका संजीव साव की 32 वर्षीया पत्नी प्रियंका देवी है। हादसे के बाद गांव पहुंचे मायके के लोगों ने गांव में हंगामा किया। ससुराली पक्ष के लोगों से मारपीट करने व घर में तोड़फोड़ करने की भी सूचना मिली है। परिजनों की मानें तो महिला का पति बाहर रहता है। बुधवार की शाम पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर फोन पर कहासुनी हुई। इसके बाद महिला ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। यह भी पढ़ें- संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति पर हत्या का आरोप यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पड़ोसियों से खबर पाकर रहुई थाना क्षेत्र के मई-फरीदा गांव निवासी मायके के लोग ...