बिहारशरीफ, फरवरी 13 -- किसानों ने विद्युत उपकेन्द्र के गेट पर किया प्रदर्शन फोटो : बेन बिजली-बेन के विद्युत उपकेन्द्र के सामने शुक्रवार को प्रदर्शन करते किसान। बेन, निज संवाददाता। प्रखंड में लगातार हो रही बिजली कटौती से लोग आक्रोशित हो गये हैं। खेती के फीडर में अनियमित आपूर्ति से परेशान होकर दर्जनों किसान बेन के विद्युत उपकेन्द्र के पास पहुंचे और गेट के सामने जमकर प्रदर्शन किया। किसानों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है। किसान आशीष कुमार, बालवृंद, चंद्रशेखर प्रसाद, सुरेश प्रसाद, रामवृक्ष प्रसाद आदि ने कहा कि बिजली कटौती के कारण गेहूं की सिंचाई समय पर नहीं हो रही है। इससे फसलों को नुकसान हो रहा है। शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। जेई ने कहा कि उन्हें धरना-प्रदर्शन की जानकारी नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.