चंदौली, अप्रैल 23 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के परमंदापुर गांव में गुरुवार को किसान विकास मंच के तत्वावधान में आयोजित किसान गोष्ठी में बेन-धरौली मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर किसानों और ग्रामीणों ने गहरा रोष जताया। वक्ताओं ने कहा कि सड़क की बदहाल हालत से राहगीरों तथा किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।मंच के अध्यक्ष राधेश्याम पांडेय ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण की योजना के तहत बिजली के खंभे हटाए जाने हैं, जिससे कार्य में विलंब हो सकता है। ऐसे में आमजन की सुविधा को देखते हुए फिलहाल सड़क की मरम्मत कर गड्ढों को भरवाना बेहद जरूरी है। संगठन के सलाहकार चंद्रसुधीर सिंह ने कहा कि पिछले चार वर्षों से लोग गड्ढों से भरी सड़क पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.