चंदौली, मार्च 12 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलिया क्षेत्र का बेन-धरौली मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों और बिखरी गिट्टयों के कारण इस मार्ग से गुजरना जोखिम भरा बन गया है। वाहन चालकों को झटकों का सामना करना पड़ रहा है और आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से सड़क की मरम्मत की मांग की जाती रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। समय के साथ सड़क की हालत और भी दयनीय होती जा रही है। जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है और कंकड़-पत्थर बाहर आ गए हैं। जो दुर्घटनाओं का सबब बन रहे हैं। यह मार्ग क्षेत्र के सैकड़ों गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है।इसी सड़क से होकर लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.