पीलीभीत, फरवरी 17 -- पीलीभीत। नगर पालिका परिषद के वार्ड 18 में मोहल्ला बेनी चौधरी के अंतर्गत नव निर्मित सड़क पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने फीता काटकर अनावरण किया। पालिका की ओर से सलीम के मकान से गुड्डू के मकान तक तथा नदीम के मकान से कल्लू के मकान तक सड़क निर्माण कराया गया है। सड़क बनने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में सभासद निजाकत अली कादरी समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...