मुजफ्फरपुर, मई 3 -- गायघाट, एक संवाददाता। बेनीबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को किन्नर से अप्राकृतिक यौनाचार किया गया। विरोध करने पर पिटाई कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किन्नर को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। किन्नर दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। उसने पुलिस को बताया कि गायघाट थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी मनीष कुमार से सोशल मीडिया के माध्यम से तीन-चार महीने पहले दोस्ती हुई थी। आरोप लगाया कि युवक ने शनिवार शाम ठीकापाही चौक के पास मिलने के लिए बुलाया और रातभर उसे इधर-उधर घुमाता रहा। यह भी पढ़ें- दवंगो ने किन्नर की कार में की तोड़फोड़, दी जान से मारने की धमकी इसके बाद रविवार सुबह आम के बगीचे में ले जाकर अप्राकृतिक यौनाचार किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। बेनीबाद थाना...