दरभंगा, अप्रैल 5 -- बेनीपुर। प्रखंड व नगर परिषद बेनीपुर क्षेत्र में आग लगने से नगद सहित लाखों रुपए की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। महिनाम गांव में आग लगने से कुशेश्वर पासवान, राम सागर पासवान, बसोली पासवान, बबलू पासवान व संतोष पासवान के घर खाक हो गए। अचानक आग लगने से नगद करीब 30 हजार रुपये, एक साईिकल व बाइक सहित घर में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। इधर, बहेड़ा डालबंगला के पास मो. इफ्तार के घर में खाना बनाने के दौरान आग लगने से लाखों रुपए की संपत्ति नष्ट हो गई। दोनों जगहों पर अग्निशमन वाहन ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। प्रभारी सीओ वरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि महिनाम में पांच घर जले हैं। सभी पीड़ितों को पॉलिथीन उपलब्ध करा दी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.