दरभंगा, मई 29 -- बेनीपुर। नगर परिषद बेनीपुर के वार्ड 23 दीपाटोल निवासी स्व. रूदल साहू के 65 वर्षीय पुत्र जगदीश साहू की मौत सर्पदंश से हो गई। सूत्रों के मुताबिक गत 28 मई की रात बाथरूम जाने के क्रम में विषैला सर्प ने उन्हें डस लिया। परिजनों ने पीड़ित को अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव को गांव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके निधन से परिजनों के अलावा गांव में भी शोक की लहर है। यह भी पढ़ें- बेनीपुर में सर्पदंश से बुजुर्ग की हुई मौत यह भी पढ़ें- विषैला सर्प डंसने से 55 वर्षीय अधेड़ की मौत, मचा कोहराम यह भी पढ़ें- विषैला सांप के काटने के बाद अधेड़ ने तोड़ा दम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...