बेनीपुर में राजीव, अंगूरी और मधु ने दर्ज की जीत
दरभंगा, मई 27 -- विजय राय,बेनीपुर। कर्पूरी सभा भवन बेनीपुर में मंगलवार की सुबह आठ बजे सशक्त स्थाई समिति के सदस्य का चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ। निर्वाची अधिकारी सह एसडीएम मनीष कुमार झा के नेतृत्व में चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान सिर्फ वार्ड पार्षदों को ही प्रवेश दिया गया। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद गणना शुरू हुई। इसमें सामान्य पद पर राजीव लोचन ठाकुर व इंदु देवी के बीच टक्कर हुई। अतिपिछड़ा में अंगूरी खातून व संतोष पंडित, अनुसूचित जाति में मधु देवी, सीमा देवी व योगी पासवान के बीच मुकाबला रहा। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक राजीव को 17, इंदु को नौ, अंगूरी को 15, संतोष को 11, मधु को 13, सीमा को 10 व योगी को तीन मत प्राप्त हुए। यह भी पढ़ें- स्थायी सशक्त समिति: गुलाम फिरदौसी, फूल कुमारी व स्वाति सरगम निर्वाचित सभी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.