शाहजहांपुर, अप्रैल 15 -- सिंधौली क्षेत्र के एक गांव में जहरीला पदार्थ खाने से एक युवक और युवती की मौत हो गई। एक ही दिन में हुई दोनों घटनाओं से गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को जानते थे। दोनों के परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया है। सिंधौली क्षेत्र के एक गांव निवासी परमेश्वर के बेटे आकाश यादव (22) ने सोमवार शाम जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां रात करीब 10 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर सिंधौली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- लव स्टोरी या कुछ और? एक ही गांव के युवक-युवती ने जहर खाकर दी जान इसी गांव में सोमवार की ही देर शाम एक युवती ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया था। परिजन उसे इलाज के लिए निज...