दरभंगा, जनवरी 5 -- बेनीपुर। अनुमंडलीय अस्पताल बेनीपुर में सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आशा कार्यकर्ताओं के बीच जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं सेंटर डायरेक्ट कवच 2.0 परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। अध्यक्षता करते हुए प्रखंड सामुदायिक प्रेरक राजीव रंजन ने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर चर्चा की। पॉपुलेशन फाउंडेशन के लालन झा, डब्लूएचओ के प्रतिनिधि शिशुपाल, सेंटर डायरेक्ट कवच 2.0 के पंचायत फेसिलेटर बबीता कुमारी और अभिषेक कुमार ने सभी को जागरूक किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.