दरभंगा, मार्च 15 -- बेनीपुर। व्यवहार न्यायालय बेनीपुर परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में 163 मामलों के निपटारे के साथ 72 लाख 54 हजार 56 रुपए का समझौता किया गया। पांच बेंचों का गठन किया गया था। पहले बेंच पर एडीजे प्रथम माधवेन्द्र सिंह एवं अधिवक्ता सदस्य गजनफर अली खान ने सेंट्रल बैंक के चार ऋण संबंधी मामले एवं बैंक आफ इंडिया के दो मामलों में एक लाख 20 हजार 500 रुपए का समझौता कराते हुए मामले का निपटारा किया। दूसरे बेंच पर एडीजे द्वितीय ऋषि गुप्ता एवं अधिवक्ता सदस्य त्रिलोक नाथ झा ने 16 शमनीय आपराधिक मुकदमे, तीन टेलिफोन बकाया एवं दो ट्रैफिक चालान के मामले को निपटाते हुए 8 हजार 958 रुपए का समझौता कराया।तीसरे बेंच पर एसीजेएम संगीता रानी एवं अधिवक्ता सदस्य राममोहन झा ने 13 सुलहनीय आपराधिक मुकदमे, एक माप तौल मुकदमा एवं एक ग्राम कचहरी संब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.