बेनीपुर में आग लगने से तीन घर जले
दरभंगा, जून 6 -- विजय राय,बेनीपुर। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 22 बेनीपुर मोहल्ले में शनिवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से मो, शाहरुख के फूस के घर में आग लग गयी। सूत्रों के मुताबिक आग की लपटें इतनी तेज थी कि बगल के मो. नियामत व मो. लाल के घर भी आग की चपेट में आकर जल गये। इस अग्निकांड में करीब एक लाख रुपए की क्षति बताई गई है। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन वाहन ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अनुमंडल अग्निशमन अधिकारी सत्यनारायण सिंह ने बताया कि इस घटना में तीन घर जल गये हैं। यह भी पढ़ें- कुंवरनगर वार्ड में लगी आग, अफरातफरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.