बेनीपुर के बैंकों में उमड़ी लोगों की भीड़
दरभंगा, सितम्बर 28 -- विजय कुमार राय,बेनीपुर। बैंक कर्मियों की पांच दिवसीय साप्ताहिक कार्य की मांग को लेकर 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के मद्देनजर रविवार को भी बेनीपुर की बैंक शाखाओं में सामान्य दिनों की तरह कामकाज हुआ। जमा-निकासी सहित अन्य बैंकिंग कार्यों के लिए दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। एसबीआई की मुख्य शाखा बेनीपुर में रविवार को सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ देखी गई। ग्राहक संतोष झा, रमण कुमार ठाकुर, आशीष गुप्ता, पंकज कुमार व श्रवण झा ने बताया कि तीन दिनों तक बैंक बंद रहने से कारोबार प्रभावित होने की आशंका है। इसलिए जरूरी बैंकिंग कार्य पहले ही निपटाने पहुंचे हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, ग्रामीण बैंक तथा एसबीआई की एडीबी शाखा के रविवार को खुले रहने से भी ग्राहकों को काफी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.