दरभंगा, मई 26 -- विजय राय,बेनीपुर। मुख्य बिजली लाइन बेनीपुर-गंगवाड़ा 33 हजार में बीती रात आई विनाशकारी आंधी-तूफान से कई जगह क्षतिग्रस्त होने से 18 घंटा बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई है। मैन लाइन में गंगवाड़ा, गौसाघाट, धोईघाट, चिकनी, मायापुर, कौशर चौड़, बहेड़ा, धरौड़ा में तार पर पेड़ गिरने से इंसुलेटर पंचर, पोल क्षतिग्रस्त एवं भी क्रॉसिंग क्षतिग्रस्त हो गया था। सूत्रों के मुताबिक 25 मई की करीब 9 बजे रात्रि में आई तेज आंधी व बारिश से बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिसे मंगलवार दिन के 3 बजे बहाल किया गया। 18 घंटा तक क्षेत्र में लोगों को बगैर बिजली का समय गुजारना पड़ा, जिससे भारी परेशानी झेलनी पड़ी। यह भी पढ़ें- तेज आंधी व बारिश से धोरैया व रजौन में क्षति तूफान की गति इतनी तीव्र थी कि एलटी पोल धरौड़ा आदि जगहों पर उखड़ कर धराशाई हो गई। 11 हजार लाइन भी क...