बेनीपुर : अनुमंडलीय अस्पताल में नियमों की अनदेखी
दरभंगा, जून 5 -- विजय राय,बेनीपुर। अग्निशमन विभाग की गाइडलाइन पर अनुमंडलीय अस्पताल बेनीपुर खड़ा नहीं उतर रहा है। तीनमंजिले अस्पताल भवन में आपातकाल में पाइपलाइन से गैस उपलब्ध कराने की व्यवस्था नहीं है, जबकि अग्निशमन विभाग के माध्यम से वर्षों से पाइपलाइन लगाने की हिदायत दी जा रही है। अस्पताल प्रशासन इसे लगातार नजरअंदाज कर रहा है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक नौ मीटर के ऊपर वाले अस्पताल, शिक्षण संस्थान आदि विभाग के भवन में पाइपलाइन बिछाकर अग्निकांड रोकने का दिशा-निर्देश है। अनुमंडलीय अस्पताल में प्रसव कराने आई भर्ती महिला सहित अन्य मरीजों को जान जोखिम में रखकर इलाज कराना पड़ता है। विभाग द्वारा कई बार अस्पताल प्रशासन को 50 हजार लीटर का टैंक बनाने तथा पाइपलाइन बिछाने के लिए कहा गया, लेकिन अस्पताल प्रशासन टाल-मटोल करता आ रहा है। यह भी पढ़ें- ढाका :...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.