दरभंगा, अप्रैल 26 -- विजय राय,बेनीपुर। भीषण गर्मी के दौरान रात में बेनीपुर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को लोडशेडिंग की मार झेलनी पड़ रही है। बेनीपुर, बहेड़ा एवं हरिपुर पीएसएस में लोडशेडिंग बीते कई दिनों से रात में चल रही है। उमसभरी गर्मी में गैर इनवर्टर व जनरेटर वाले बिजली उपभोक्ताओं को रात की परेशानी से दम फूलने लगा है। बिजली विभाग के सूत्रों के मुताबिक तीनों पीएसएस में रात में अलग-अलग फीडर से लोडशेडिंग होती है। प्रचंड गर्मी में लोडशेडिंग होने के कारण पूछने पर बताया कि बिजली की खपत अधिक और आपूर्ति कम होने से होता है। जेई राजीव कुमार और ब्रजेश कुमार ने बताया कि पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से लोडशेडिंग की जा रही है। यह भी पढ़ें- कहीं लो वोल्टेज तो कहीं देर तक बिजली कटौती से लोगों में त्राहि-त्राहि यह भी पढ़ें- रात में रोटेशन पर मिल रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.