दरभंगा, सितम्बर 4 -- विजय कुमार राय,बेनीपुर। केंद्र सरकार की कथित दमनकारी नीतियों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। धरना को संबोधित करते हुए कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष मिथिलेश चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी जनता की आवाज को मजबूती से संसद में उठा रहे हैं। उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर केंद्र सरकार जांच एजेंसियों और प्राथमिकी का सहारा लेकर विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस इससे डरने वाली नहीं है और जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखेगी।वहीं जिला प्रभारी ई. दिवाकर सिंह ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद सभा स्थल को धोने की घटना भाजपा और आरएसएस क...