बेनीपुर: पीड़ित परिवारों को सौंपा राहत राशि का चेक
दरभंगा, जून 7 -- विजय राय,बेनीपुर। विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने रविवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अग्निकांड से पीड़ित परिवारों के बीच आपदा राहत मद से राहत राशि का चेक वितरण किया। उन्होंने बलनी के अर्जुन मुखिया को चार लाख का चेक सौंपा। अर्जुन की माता वीणा देवी का निधन आग में झुलसकर हो गया था। बाथो के रामाशंकर मंडल एवं आशापुर की सुनैना देवी के घर में आग लगने से हजारों की संपत्ति जल गई थी। इन दोनों परिवारों को 12-12 हजार रुपए दिए। विधायक श्री चौधरी ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा से बढ़कर दुनिया में कोई धर्म नहीं है। यह भी पढ़ें- विधायक ने 9 लोगों को दिया मुआवजे का चेक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.