बेनीपुर:शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
दरभंगा, अक्टूबर 4 -- विजय कुमार राय,बेनीपुर। बेनीपुर उत्पाद थाना पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र के पौड़ी भेड़ियाही टोल से स्व. गंगाराम पासवान के पुत्र संजीव पासवान को शराब के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष श्रीनिवास पटेल ने बताया कि वह घर से निकलकर होम डिलेवरी के लिए जा रहा था। उसी क्रम में दबोच लिया गया। उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उधर, बहेड़ा थाना क्षेत्र के लवानी गांव में शनिवार को पुलिस ने छापेमारी कर एक चारचक्का वाहन से 1100 लीटर विदेशी शराब जब्त की। छापेमारी से पूर्व धंधेबाज शराब लदा वाहन को छोड़कर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: कटहरा में 03 धंधेबाजों के घर से देसी और विदेशी शराब बरामद,केस दर्ज एसएचओ पंकज कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.