दरभंगा, सितम्बर 2 -- विजय कुमार राय,बेनीपुर। उत्पाद थाना बेनीपुर की पुलिस ने सोमवार देर शाम तीन अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 22.600 लीटर चुलाई शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। इस दौरान एक बाइक भी जब्त की गई। उत्पाद थाने के एसएचओ श्रीनिवास पटेल ने बताया कि 31 अगस्त की देर शाम हरसिंगपुर के नवटोलिया में छापेमारी कर हीरालाल सहनी को घर से 6.600 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। करहरी में छापेमारी कर मौसम कुमारी के पास से 10 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। अंटौर में मदन पासवान को घर से छह लीटर चुलाई शराब के गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मिनी कंटेनर से 877 लीटर शराब बरामददरभंगा। विशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भरौल में एक मिनी कंटेनर से हेलमेट से छिपाकर लायी जा रही करीब 10 लाख रुपये की 876.960 लीटर ...