बेनीपुर:मांगनू हत्याकांड में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
दरभंगा, सितम्बर 4 -- विजय कुमार राय,बेनीपुर। प्रखंड के लवानी गांव में रौशन यादव उर्फ मांगनू यादव की हत्या के मामले में राजद प्रखंड अध्यक्ष नीलांबर यादव ने एसडीपीओ बेनीपुर को ज्ञापन सौंपकर उच्चस्तरीय जांच और दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि घटना के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।राजद नेताओं ने घटनास्थल का फॉरेंसिक जांच कराने, मृतक के परिजनों को सुरक्षा देने और पीड़ित परिवार को उचित सरकारी मुआवजा दिलाने की भी मांग की।मौके पर राजद जिलाध्यक्ष उदय शंकर यादव, गुलाम हुसैन, प्रखंड अध्यक्ष वसी अहमद, रईस अहमद सिद्दीकी, मो तनवीर, लाल बिहारी यादव, हीरा खान आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- पीड़िता के परिजनों से मिल कर कार्रवाई की मांग की
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.