बेनीपुर:मदर टेरेसा के आदित्य बने वैज्ञानिक
दरभंगा, जुलाई 11 -- विजय राय,बेनीपुर। मदर टेरेसा एकेडमी बेनीपुर के छात्र व भरवारा निवासी आदित्य राज आनंद का चयन इसरो (इन्डियन स्पेस रिसर्च इंस्टीट्यूट) में वैज्ञानिक के पद पर हुआ है। उन्होंने बेंगलुरु में राव सैटलाइट केंद्र में साइंटिस्ट का पद ग्रहण किया है। उन्होंने भरवारा निवासी व्यवसायी उमेश कुमार ठाकुर गृहणी माता रूपा ठाकुर व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने दसवीं की परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक व 12वीं की परीक्षा में आदित्य राज आनंद ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। विद्यालय के प्राचार्य सह प्रशासक धर्मवीर सिंह तथा विद्यालय की अध्यक्षा शर्मीला सिंह ने आदित्य राज आनंद को अनुशासित मेधावी और होनहार छात्र बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.