बेनीपुर:भारी मात्रा में जब्त की गई शराब
दरभंगा, अगस्त 3 -- विजय कुमार राय,बेनीपुर। मद्य निषेध थाना बेनीपुर की पुलिस ने मनीगाछी थाना क्षेत्र के मकरंदा गाछी के पास से पिकअप गाड़ी पर लदी 1753.920 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। एसएचओ श्रीनिवास पटेल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस को देखते ही वाहन चालक और शराब तस्कर मौके से फरार हो गए। वहीं, वाहन के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.