बेनीपुर:बुजुर्ग हमारे समाज की धरोहर हैं : एसीजेएम
दरभंगा, जून 16 -- विजय राय,बेनीपुर। व्यवहार न्यायालय बेनीपुर परिसर में सोमवार को वरिष्ठजन अधिकार, सशक्तिकरण और गरिमा विषय पर एक जागरूकता सह संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण [नालसा] एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा के तत्वावधान में किया गया, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम, रौशन कुमार छापोलिया ने कहा कि "बुजुर्ग हमारे समाज की धरोहर और मार्गदर्शक हैं। उन्हें भी गरिमा और सम्मान का अधिकार है। हमें समाज को संवेदनशील बनाना होगा ताकि वृद्धजनों के प्रति होने वाले शारीरिक, मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक शोषण, उपेक्षा और दुर्व्यवहार को रोका जा सके। यह भी पढ़ें- वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की रक्षा समाज की जिम्मेदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.