बेनीपुर:नहर में पानी आने से किसानों में हर्ष
दरभंगा, जुलाई 22 -- विजय कुमार राय,बेनीपुर। पश्चिमी कोसी मुख्य नहर, सकरी की श्रीरामपुर वितरणी शाखा नहर में पानी आने से धानरोपनी का कार्य शुरू हो गया है। किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। अनावृष्टि के कारण किसानों का खेती कार्य प्रभावित होने लगा था। भूगर्भ जलस्तर नीचे गिरने से प्राइवेट बोरिंग से पटवन कर धानरोपनी करना खर्चीला हो गया था।विभागीय सूत्रों के मुताबिक खजौली मेन कैनाल से 10 जुलाई को पश्चिमी कोसी मुख्य नहर एवं श्रीरामपुर वितरणी शाखा नहर में करीब 48 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे अधिक पानी नहर में छोड़ने पर नेहरा लुलहवा चौक के पास नहर का बांध टूटने का खतरा उत्पन्न हो जाता है।श्रीरामपुर वितरणी शाखा नहर में पानी आने से राघोपुर, तरौनी, घुसी, रामनगर, नेहरा, हरिपुर, हबीबौआड़, कोठबन्ना, धरौड़ा के किसान धान के पौधे खेत में रोपना शुरू कर दिए ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.