बेनीपुर:नए प्रधानाचार्य ने संभाला पदभार
दरभंगा, अगस्त 22 -- विजय कुमार राय,बेनीपुर। अनुमंडलीय डिग्री महाविद्यालय में शुक्रवार को लनामिवि के रसायन विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संजय कुमार चौधरी ने नए प्रभारी प्रधानाचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कॉलेज परिवार की ओर से निवर्तमान प्राचार्य प्रो. संजीव कुमार मिश्र को भावभीनी विदाई दी गई। डॉ. चौधरी ने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- डॉ. सरवर ने संभाला प्रधानाचार्य का पदभार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.