बेनीपुर:जज की पत्नी बनीं वरीय उपसमाहर्ता
दरभंगा, जून 23 -- विजय राय,बेनीपुर। व्यवहार न्यायालय, बेनीपुर के अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी रोहित कुमार गुप्ता की पत्नी श्वेता श्री बीपीएससी 70वीं परीक्षा उत्तीर्ण कर वरीय उपसमाहर्ता पद पर चयनित हुई हैं। श्वेता श्री वर्तमान में मनीगाछी प्रखंड में राजस्व अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले उन्होंने 64वीं बीपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की थी। 70वीं बीपीएससी परीक्षा में उन्होंने 86वीं रैंक हासिल की है। श्वेता श्री ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पति, परिवारजनों, सहयोगियों एवं शिक्षकों को दिया है। परीक्षा पास होने पर परिजनों में हर्ष है। यह भी पढ़ें- बेनीपुर:जज की पत्नी बनीं वरीय उपसमाहर्ता यह भी पढ़ें- पाली गांव की बेटी कोमल बनी डीएसपी, दामाद बने बीपीआरओ यह भी पढ़ें- बिहारशरीफ की बहू युक्ति वैभव बनीं सहायक आयुक्त
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.