बेनीपुर:कार से विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाज धराये
दरभंगा, अगस्त 5 -- विजय कुमार राय,बेनीपुर। मद्द निषेध पुलिस भरत चौक से आगे पोहद्दी रोड में तीनबटिया के निकट एक कार में रखा 108 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को 3 अगस्त की देर शाम गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर कार का पीछा कर रोक कर तलाशी ली गई, तो उसमें 108 लीटर विदेशी शराब पाया गया तथा महीनाम निवासी अजय कुमार मंडल एवं रोहतक जिला के लखन माजरा थाना के गिरवाड़ गांव निवासी कुलदीप सिंह को भी गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में एसएचओ श्रीनिवास पटेल ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर दो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया तथा आगे की कार्रवाई चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.