दरभंगा, जून 10 -- विजय राय,बेनीपुर। 11 हजार वोल्ट के बिजली तार के संपर्क में आने से बहेड़ा थाना क्षेत्र के ऊफरदाहा गांव निवासी 56 वर्षीय नागो पासवान की मंगलवार को मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजली के तार से लिपटे झुलसे व्यक्ति को देखा तो उसकी पहचान स्थानीय निवासी नागो पासवान के रूप में की। सूत्रों के मुताबिक सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। मृत अवस्था में शव देख ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचना दी। विभाग द्वारा लाइन का करंट बंद कराने के बाद शव को हटाया गया।सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। सूत्रों के अनुसार 8 जून की शाम आई भीषण आंधी-तूफान में 11 हजार वोल्ट का पोल और तार क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर गया था। 9 जून को मवेशी के लिए चारा काटने खेत की ओर जाते समय नागो पासवान गिरे हुए तार ...