बेनीपुर:असफल हत्या के आरोप में अदालत ने दोषी माना
दरभंगा, अगस्त 12 -- विजय कुमार राय,बेनीपुर। असफल हत्या के आरोप में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम ऋषि गुप्ता की अदालत में मंगलवार को दो लोगों को दोषी करार दिया तथा सजा के बिंदु पर 22 अगस्त को सुनवाई की जाएगी। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक पूनम चौधरी ने बहस किया। एपीपी श्रीमती चौधरी ने बताया कि देवका टोल जयंतीपुर के मिथिलेश राय के पर गांव के ही श्याम बाबू राय, भूषण राय ने जानलेवा हमला किया था। बहेड़ा थाना कांड संख्या 75/2021 तथा सत्रवाद संख्या 250/21 में अदालत में सुनवाई कर 11 अगस्त को दोषी करार दिया तथा न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.