मधुबनी, जनवरी 11 -- झंझारपुर। झंझारपुर प्रीमियर लीग (जेपीएल) के रविवार को खेले गए मुकाबले में बेनीपट्टी की टीम ने मधुबनी को 68 रन से पराजित कर दिया। टॉस जीतकर बेनीपट्टी के कप्तान अविनाश आर्यन ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बेनीपट्टी ने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 173 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। बेनीपट्टी की ओर से मात्र 12 वर्षीय बल्लेबाज सचिन ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 43 गेंदों में सर्वाधिक 46 रन बनाए। उनके अलावा शिवम और सरोज ने 29-29 रनों का अहम योगदान दिया। मधुबनी के उज्ज्वल ने दो विकेट, जबकि शशि और विकास ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मधुबनी की टीम बेनीपट्टी के गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सकी और पूरी टीम 105 रन पर ऑलआउट हो गई। मधुबनी की ओर से विजय ने 13 रन और उज्ज्वल ने 22 रन बनाए। बेनीपट्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.