हरदोई, मार्च 2 -- बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र में चाचा-भतीजे के बीच हो रहे विवाद को सुलझाने उतरे एक पत्रकार पर युवक ने ईंट से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कल्यानमन चौकी अंतर्गत ऐमा गांव निवासी पत्रकार मनोज शुक्ला 28 फरवरी को दोपहर करीब तीन बजे वह अपने बड़े बेटे अभय शुक्ला के साथ बाइक से मीना बाजार सब्जी लेने जा रहे थे। रास्ते में रावतपुर गांव के पास संजय पुत्र मूंगा अपने चाचा देशराज पुत्र नत्थादास से नशे में गाली-गलौज कर रहा था। देशराज के कहने पर मनोज शुक्ला ने बीच-बचाव कर दोनों को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी दौरान संजय ने जान से मारने की नीयत से पत्रकार के सिर पर ईंट से दो बार वार कर दिया और गाली-गलौज करते हुए फरार हो गया। बेनीगंज कोतवाल ओमप्रकाश सरोज न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.