हरदोई, फरवरी 22 -- बेनीगंज। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के बेलंदखेड़ा मजरा भैंनगांव में एक किसान ने घर के बरामदे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में जानकारी होते लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। भैंनगांव निवासी प्रदीप शनिवार शाम करीब चार बजे वह घर पर अकेला था। उसकी पत्नी रोली मायके गई हुई थी, जबकि अन्य परिजन खेतों पर काम करने गए थे। जब परिजन लौटकर घर पहुंचे तो देखा कि प्रदीप बरामदे में साड़ी के सहारे छल्ले से फंदा लगाकर लटका हुआ है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रविवार सुबह शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेज दिया। मृतक खेती का करता था। कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश सरोज ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.