बेनीगंज में किसान को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
हरदोई, जून 23 -- बेनीगंज। ग्राम घरौली में शनिवार शाम एक किसान को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत स्थिर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्राम घरौली निवासी 55 वर्षीय पलविंदर सिंह शनिवार शाम करीब आठ बजे अटवा मुठिया स्थित आटा चक्की से मोटरसाइकिल पर आटा लेकर अपने घर लौट रहे थे। जब वह अपने घर के पास पहुंचे। तभी मोटरसाइकिल सवार कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनके सीने के दाहिने हिस्से में लगी। गोली लगने के बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि घायल का उपचार चल रहा है। उसकी हालत ठीक है। घटना के संबंध में परिजनों से तहरीर प्राप्त की जा रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.