हरदोई, मई 14 -- बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के शुक्लापुर गांव में आटा चक्की पर काम करते समय शुक्लापुर गांव निवासी मधुर का हाथ चक्की के पत्ते की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि उनका बायां हाथ कट गया और वे लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े। परिजनों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...