हरदोई, जून 26 -- हरदोई। बेनीगंज नगर के होनहार निशानेबाज नौशाद आलम ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। राजधानी दिल्ली स्थित डॉ. करनी सिंह शूटिंग रेंज में उत्तर प्रदेश राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 49वीं उत्तर प्रदेश स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में उन्होंने प्री-नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। बेनीगंज के कृष्णा नगर निवासी 30 वर्षीय नौशाद आलम, पुत्र बसीर अंसारी, ने 50 मीटर प्रोन पोजीशन स्पर्धा में 600 में से 539 अंक हासिल किए। इस स्पर्धा में प्री-नेशनल के लिए क्वालीफाई करने हेतु 535 अंक निर्धारित थे। इसे उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ पार कर लिया। नौशाद की इस उपलब्धि से बेनीगंज सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। यह भी पढ़ें- कल्याण बिगहा इंडोर शूटिंग रेंज में 650 प्रतिभागियों ने साधा निशाना परिजनों, मित्रो...