शामली, अप्रैल 6 -- बेनिसन एकेडमी में रविवार को कक्षा एक से 8 तक के बच्चों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान अपनी अपनी कक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। रविवार को शहर के मोहल्ला पंसारियान स्थित बेनिसन एकेडमी में कक्षा एक से कक्षा 8 तक का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। स्कूल प्रबंधक एआर चौहान ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होने अपनी अपनी कक्षाओं में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होने कहा कि परीक्षा परिणाम बेहतर लाने के लिए कडी मेहनत करे और अपने माता पिता तथा स्कूल का नाम रोशन करे। इस दौरान स्कूल के शिक्षकों को भी सम्मानित किया और अपेक्षा की कि आने वाले समय में स्कूल का रिजल्ट और भी बेहतर होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...