वाराणसी, जून 15 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बेनियाबाग हरिजन बस्ती में सोमवार की सुबह सफाई कर्मचारी राजन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार उसे दो गोली मारी गई थी। हालांकि, चर्चा है कि उसे पांच लगीं थीं। तीन सीर और दो पेट में मारी गई थीं। राजन अपनी दूसरी पत्नी के पुत्र की सगाई में शामिल होने के लिए मिर्जापुर नारायणपुर गया था। दो दिन पहले ही वाराणसी आया था। 20 जून को उसके पुत्र की सगाई है।हत्या की घटना पियरी और पानदरीबा पुलिस चौकी के बीच दिनदहाड़े हुई हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक के परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले भी राजन को कुछ लोगों ने मारने का प्रयास किया था।हमलावरों से जुड़ी जानकारी पुलिस ने बताया कि राजन सफाई कर्मचारी है। उसके ...