बिहारशरीफ, मार्च 27 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सारे थाना क्षेत्र के बेनार गांव में चोरों ने एक ही रात चार घरों में चोरी की। सभी घर खाली पड़े थे। चारों घर पास-पास हैं और आपस में गोतिया हैं। आशंका है कि चोर दीवार फांदकर घर में घुसे थे। हालांकि, ग्रामीण अधिक जानकारी देने से परहेज कर रहे हैं। गृहस्वामियों के लौटने पर ही पता चलेगा कि कितनी संपत्ति चोरी हुई है। ग्रामीणों की मानें तो गृहस्वामी नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि बिहारशरीफ में भी उनका घर है। उनका मां गुरुवार को रामनवमी पूजा के लिए घर पहुंची तो चोरी की घटना का पता चला। इसी तरह, तीन अन्य घरों से भी चोरों ने जेवर, नकदी व अन्य सामान चुरा लिये हैं। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। आवेदन मिलने पर एफआईआर की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.