बेनामी संपत्तियों की बिक्री कर अतीक के परिवार तक लाभ पहुंचा रहे गुर्गे, जांच हुई शुरू
प्रयागराज, अगस्त 13 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के करीबियों से जुड़ी बेनामी संपत्तियों की जांच एकबार फिर तेज हो गई है। सदर तहसील के शाह उर्फ पीपलगांव और दामूपुर में अनुसूचित जाति के लोगों की संपत्तियां कथित तौर पर अतीक अहमद के करीबी राजीव नागर के नाम लिखवाए जाने और वर्तमान में उनकी खरीद-फरोख्त कर माफिया के परिवार तक लाभ पहुंचाने का मामला सामने आया है। इन आरोपों की स्थलीय और अभिलेखीय जांच के लिए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई है।
जांच की प्रक्रिया एसडीएम सदर की ओर से जारी पत्र में चक निरातुल निवासी राजीव नागर के संबंध में गंभीर आरोपों का उल्लेख किया गया है। आरोप है कि राजीव नागर के नाम मौजा शाह उर्फ पीपलगांव और दामूपुर में अनुसूचित जाति के लोगों की बेनामी संपत्तियां लिखवाई गईं। इन संपत्तियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.