पीलीभीत, मई 12 -- पीलीभीत। बेनहर गुरुकुल टनकपुर रोड शाखा में बेनहर गुरुकुल और बेनहर पब्लिक स्कूल के बीच मैत्री फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। निर्धारित समय तक मुकाबला 2-2 बराबरी पर रहने के बाद विजेता का फैसला टाई-ब्रेकर के माध्यम से किया गया, जिसमें बेनहर पब्लिक स्कूल ने बेनहर गुरुकुल को 3-1 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। बेनहर पब्लिक स्कूल ओर से युमिन रजा व मो. हमज़ा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए, जबकि बेन-हर गुरुकुल की ओर से प्रबल ने एक गोल दागा। बेनहर पब्लिक स्कूल की संस्थापक प्रधानाचार्य रंजीत सैहमी, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. परविंदर सिंह सैहमी, मैनेजिंग डायरेक्टर गुरदित्त सिंह सैहमी, प्रधानाचार्य डॉ. निर्मल कौर, एक्टिविटी इंचार्ज गुरसेवक सिंह, एकेडमिक इंचार्ज आयुषी दीक्षित, कोच...