सीवान, फरवरी 26 -- मैरवा। पुलिस ने बेदौली में हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के बेदौली गांव के बुलेट कुमार के रूप में हुई है। बेदौली गांव में दो सगे भाइयों के बीच जमीन को लेकर हिंसक झड़प में एक भाई की हत्या हो गयी थी। घटना के बाद से एकं आरोपी फरार चल रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है।इस मामले में सभी फरार आरोपियों के घर पर इश्तेहार तामिला करा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...