मुजफ्फर नगर, मार्च 16 -- मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित बेदी ट्रैक्टर्स एवं एन.वाई.जे. ट्रैक्टर्स पर रोजा इफ्तारी का आयोजन किया, जिसमें गणमान्य नागरिकों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के आयोजक और उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य सुखदर्शन सिंह बेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष (अल्पसंख्यक मोर्चा) अब्दुल रशीद अंसारी, शहर काजी तनवीर आलम और मुफ्ती जुल्फिकार सहित सैकड़ों मुस्लिम भाइयों व गणमान्य हिंदू-सिख समाज के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। वक्ताओं ने रमजान को त्याग और सेवा का प्रतीक बताते हुए आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में देश की तरक्की और खुशहाली के लिए सामूहिक दुआ की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.