रिषिकेष, अप्रैल 23 -- समाज कल्याण आयोग में सदस्य गगनदीप बेदी के पिता जोगिंदर सिंह बेदी जाते-जाते भी जिंदगियों को रोशन कर गए हैं। पिता के निधन के बाद गगनदीप ने नेत्रदान कार्यकर्ता अनिल कक्कड़ को सूचित किया, जिसके बाद एम्स की नेत्रदान रेस्क्यू टीम ने जोगिंदर सिंह की दोनों कॉर्निया सुरक्षित प्राप्त की। लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि चार्टर अध्यक्ष गोपाल नारंग और संस्था के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने बताया कि यह मिशन का 459वां सफल नेत्रदान प्रयास है। नेत्रदान के इस कार्य में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, सरदार नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा, सरदार परमजीत सिंह, हरीश आनंद, प्रदीप चावला, नवल कपूर, राजेंद्र सेठी, राजीव खुराना शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.