बरेली, मई 18 -- सेक्रेड हार्ट्स किडूकेशन टू में हुई दो दिवसीय इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 15 से अधिक स्कूलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। बेदी इंटरनेशनल स्कूल के खिलाडियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं विजेता बने। सब जूनियर वर्ग में आराध्या ने गोल्ड, अभिनंदन सिल्वर, देवांश मिश्रा सिल्वर, सुभान कांस्य, कैडेट कैटेगरी में अक्षत सिल्वर, आदित्य सिल्वर, शिवांश कांस्य, निष्ठा गुप्ता कांस्य, काव्या सक्सेना कांस्य, फ्रेशर कैटेगरी में अक्षिता कांस्य, आरोही यादव कांस्य, कौस्तुभ तिवारी कांस्य, दीक्षा मौर्य में कांस्य पदक हासिल किया। बेदी इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन अमनदीप बेदी, प्रधानाचार्या जेके साहनी ने कोच पुष्पेन्द्र सागर एवं सभी विजेताओं को बधाई दी। यह भी पढ़ें- विजेताओं के साथ कोच को दी बधाई यह भी पढ़ें- ताइक्वांडो ग्रैंड प्रिक्स का सेक्रे...