बेदानी से देवघर के लिए शिवभक्तों का दल रवाना
पलामू, अगस्त 21 -- मेदिनीनगर। सावन के पावन माह के अवसर पर पांकी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तरहसी प्रखंड के बेदानी चौक से बोल बम कांवरिया संघ के शिवभक्तों का दल देवघर के लिए रवाना हुआ। मुख्य अतिथि सह पांकी के विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता के मार्गदर्शन में नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड प्रमुख सुनील कुमार पासवान, समाजसेवी कमेश यादव, इंदल पासवान, शंकर शुक्ला, गुड्डू तिवारी, अनिल कुमार और सोमनाथ कुमार सहित अन्य ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। तीर्थयात्रियों का दल देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन के साथ विभिन्न धार्मिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेगा। बस रवाना होने के दौरान उपस्थित लोगों ने तीर्थयात्रियों एवं कांवरियों की सुरक्षित, सुखद और मंगलमय यात्रा की कामना की। सावन के अवसर पर आयोजित इस ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.